Monday, March 31, 2025

भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम की , ईरानी जहाज को बचाया

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमित्रा ने पिछले 36 घंटे के भीतर सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी को बचाकर एक और समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया है।

भारतीय नौसेना की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि सोमाली समुद्री डकैतों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज का अपहरण कर लिया था। जहाज में 19 चालक दल (पाकिस्तानी नागरिक) सवार थे। आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती विरोधी अभियान के दौरान अपहृत जहाज को रोक लिया और जहाज समेत चालक दल को छोड़े जाने पर विवश कर दिया।

बयान में कहा गया कि आईएनएस सुमित्रा ने इससे कोच्चि से लगभग 850 समुद्री मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में 17 ईरानी चालक दल के साथ मछली पकड़ने वाले जहाज को बचाया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय