Monday, February 24, 2025

भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह ने अलीगंज की घटना पर यूपी पुलिस को ट्वीट किया

लखनऊ । भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह ने ट्वीट कर अलीगंज थाना क्षेत्र में लूट के दौरान घायल हुई महिला और बच्चे के घायल होने की घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने यूपी पुलिस से आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठायें।

आरपी सिंह ने शनिवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए कहा कि यह घटना बहुत निन्दनीय है। प्रदेश की राजधानी में चेन स्नैचिंग जैसी घटना का आम होना चिंताजनक है।

मेरा यूपी पुलिस से आग्रह है कि इस संवेदनशील विषय का संज्ञान लेते हुए तत्काल ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस नीति बनाकर सख्त से सख्त एक्शन सुनिश्चित किये जाएं।

उल्लेखनीय है कि यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात की है। एक युवक अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ किसी रिश्तेदार के यहां होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार युवक ने महिला का पर्स

छीनने का प्रयास किया। पर्स तो नहीं छीन पाया, लेकिन बाइक के अंनियंत्रित होने पर महिला बच्चे को लेकर गिर पड़ी। महिला और बच्चे को गंभीर चोटें लगी हैं। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस की पांच टीमें लुटेरे की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय