Sunday, April 27, 2025

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली। रांची में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच खेली जाने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गयी।
टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमे हिस्सा लेंगी। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। सविता टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी जबकि दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान की भूमिका में होंगी।

भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा जिसके बाद 28 अक्टूबर को उसका मुकाबला मलेशिया से होगा। भारत अपने तीसरे गेम में सोमवार यानी 30 अक्टूबर को चीन से भिड़ेगा जबकि 31 अक्टूबर को जापान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगा। भारत अपना अंतिम पूल मैच दो नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल चार नवंबर को और फाइनल पांच नवंबर को खेला जाएगा।

सविता और बिचु देवी खारीबाम को टीम में गोलकीपरों की सूची में शामिल हैं जबकि निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और दीप ग्रेस एक्का रक्षा पंक्ति में तैनात होंगी। निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति और बलजीत कौर मिडफील्ड लाइन-अप में जबकि लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया को टीम में फॉरवर्ड का जिम्मा संभालेंगी। इस बीच शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के भी बैकअप विकल्प के रूप में टीम के साथ मौजूद रहेंगी।

[irp cats=”24”]

टीम के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “ एक टीम के रूप में हमारी गति और निरंतर सुधार को जारी रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमने एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। आगामी टूर्नामेंट हमें अपने एशियाई चैलेंजर्स के खिलाफ अपनी स्थिति में और सुधार करने का मौका देगा। हमें हांगझाउ से सीखी गई बातों को अमल में लाने और एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा। ”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय