Saturday, May 17, 2025

चतुरमास के अंतिम दिन जैन मुनि का निधन, जैन स्थानक में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

मेरठ। मेरठ के जैन नगर स्थित जैन स्थानक में विराजित तपस्वीरत्न राजऋषि श्री सुमति प्रकाश जी महाराज देर रात ब्रह्मलीन हो गए। उनकी जैन मुनि दीक्षा 64 वर्ष पहले हुई थी।

जैन स्थानक में विराजित तपस्वीरत्न राजऋषि श्री सुमति प्रकाश जी महाराज कई दिनों बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा 29 नवंबर को निकाली जाएगी।

श्री सुमति प्रकाश जी महाराज जी तीन साल मेरठ में रह रहे थे। उनकी दीक्षा मेरठ में हुई। वर्ष 2021, 2022 और 2023 का चातुर्मास भी उन्होंने मेरठ में ही किया।

27 नम्बर को रात्रि 10:32 मिनट पर उनका महाप्रयाण हुआ। जैन समाज में शोक की लहर है। 25 नवम्बर को जैन मुनि सुमति प्रकाश ने संलेखना ग्रहण की थी। उनकी जैन मुनि दीक्षा 64 वर्ष पहले हुई थी।
87 वर्ष की आयु में  उन्होंने 150 से ज्यादा लोगों को जैन दीक्षा कराई। अंतिम महाप्रयाण यात्रा 29 नवंबर को 11 बजे जैन नगर से प्रारंभ होगी। देश विदेश से बड़ी संख्या में अनुयायी महाप्रयाण यात्रा में मेरठ पहुचेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय