Sunday, May 12, 2024

गाजियाबाद में लोकदल के कार्यालय पर जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मोदीनगर गाजियाबाद शत्रु संपत्ति संगठन के अध्यक्ष डॉ0 बबली गुर्जर एवं राहुल प्रधान ने अपने सैकड़ो साथियों सहित मुलाकात की और चौधरी साहब का व रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का शत्रु संपत्ति मामले में सहयोग करने पर धन्यवाद किया। गाजियाबाद राष्ट्रीय लोकदल के सम्मानित नेताओ का विशेष सहयोग रहा।

वही राष्ट्रीय लोक दल के चेयरमैन हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चौधरी जयंत सिंह 9 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को शामली शुगर मिल पर चल रहे धरने को समर्थन देने तथा उत्तर प्रदेश में गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करवाने के लिए 12:00 बजे किसानों के बीच, धरने में शामिल होंगे। सभी साथियों से निवेदन है की किसानों की मांग का समर्थन करने तथा अपने नेता को मजबूती देने के लिए भारी संख्या में शामली शुगर मिल पर पहुंचे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर डॉक्टर बबली गुर्जर ,राहुल प्रधान, सुनील प्रधान, महेंद्र सिंह, धनवीर, मोनू गुर्जर ,साहब सिंह ,चमन नेताजी, तिलक राज अधाणा, सतबीर प्रजापति ,विपिन जिंदल, राज वर्मा ,वीर सिंह ,कालू चेयर मैन, देव शर्मा, नवाब प्रधान ,नवाब अली ,सुंदर सिंह गुर्जर ,बलवीर भड़ाना, संजय चौधरी सभासद, रामदत्त शर्मा, देवी शरण शर्मा ,शिवकुमार त्यागी, नवीन जैन, सतबीर प्रजापति ,सतबीर दोसा, तिलकराम मैनेजर, सतबीर कृष्णा नगर, विक्रम सोनी, रामपाल ठेकेदार ,एडवोकेट अजय महेश्वरी, कुलदीप शर्मा ,जयप्रकाश शर्मा, कपिल खटाना, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय