Saturday, June 29, 2024

गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए जदयू ने घोषित किया प्रत्याशी

गाजियाबाद। विधानसभा उपचुनाव में गाजियाबाद सीट के लिए जदयू ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संजय बिंदल को इस सीट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रेसवार्ता में जदयू के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि एनडीए गठबंधन में जदयू प्रमुख घटक दल है। इसलिए उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उनकी भी हिस्सेदारी बनती है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि उपचुनाव में जदयू को दो सीटें चाहिए। इसमें गाजियाबाद की सीट प्रमुख है।

 

शनिवार को पार्टी की नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संबंध में अहम फैसला लेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा महासचिव इमरान इलाही, खुशनवाज अंसारी, विनोद त्यागी, रमेश मिश्रा, अंकुर गुप्ता व सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय