Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)। थाना पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे गांव नयागांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि बृहस्पतिवार शाम उसकी नाबालिक बेटी गांव से बाहर काम करके घर लौट रही थी।
उसी दौरान गांव मड़की निवासी एक युवक  उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर उसकी बेटी की बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास को मिली 11.20 करोड़ की मंजूरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय