Tuesday, May 13, 2025

मुज़फ्फरनगर में टोल प्लाजा कराया था फ्री, भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा को जबरन फ्री कराने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा के प्रबंधक की तहरीर पर भाकियू  के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टोल फ्री होने से 70 हजार रुपए के राजस्व की हानि हुई है।

यूपी में 33 IAS का तबादला, कौशल राज शर्मा बने योगी के सचिव, सूचना निदेशक शिशिर, कई डीएम भी बदले

रविवार को भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष मामेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल को फ्री करा दिया था। आरोप था कि रोहाना टोल कर्मी जबरन आसपास के किसानों से टोल वसूल रहे है। रोहाना टोल पर हंगामा व प्रदर्शन होने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजू कुमार साव शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर एक घंटे के अंतराल में टोल को चालू कराया था।

यूपी में आईपीएस के तबादले, भानु भास्कर बने मेरठ जोन के नए एडीजी, डीके ठाकुर भेजे गए लखनऊ

आईपीएस राजेश घुनावत ने बताया कि टोल के मैनेजर रविन्द्र सिंह की तहरीर पर जिलाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई  गई है। तहरीर में बताया गया है कि टोल पर दो लेन में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अन्य लेन के बूम बेरियर को तोडकर टोल फ्री करा दिया था। साथ ही टोल कर्मियों के साथ अभद्रता भी की गयी। टोल प्लाजा फ्री किए जाने के कारण 68 से 70 हजार रुपये की राजस्व की हानि हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय