Saturday, April 26, 2025

नोएडा में स्क्रैप के गोदाम में आग लगने से लाखों का कबाड़ राख, दो ट्रक भी जले

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा दादरी थाना क्षेत्र के चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़े के गोदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने लगीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की चपेट आ कर दो ट्रक समेत चार गाड़ियां भी जल कर खाक हो गईं। गोदाम में आग लगने के बाद उठ रही लपटें बहुत भीषण थीं। गोदाम में प्लास्टिक के सामान आदि रखे होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम में अपनी चपेट में ले लिया।

[irp cats=”24”]

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना 12.23 मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। 6 गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण कर लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय