Saturday, May 11, 2024

मेयर बोले, भ्रष्टाचार पर रहेगी जीरो टॉलरेंस नीति, निगम की आय बढ़ाने के लिए नये स्त्रोत खोजे जायेंगे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा है कि आय के नये स्त्रोत खोजे जायेंगे और प्रयास किया जायेगा कि लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाया जाए। जिन लोगों पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया है, वह वसूला जायेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अच्छा वातावरण देते हुए यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थय आदि सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए कांवड को श्रद्धापूर्वक  सम्पन्न कराया जायेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य चल रहे हैं वह समयबद्व पूरे हो, इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी। केवल कागजी कार्रवाई नहीं होगी त्वरित कार्रवाई करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि एक विभागीय चार्टर बनाया जायेगा, निर्माण या अन्य विभागों से सम्बद्ध कार्य पूर्ण होने के बाद एक निश्चित समय में उसकी जांच और उसके बाद समय से उसका भुगतान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरा निगम ई-निगम बनाया जायेगा।

मेयर ने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट बता दिया गया है कि वे जनता के साथ सद्भाव पूर्ण व्यवहार करें, कोई भी अधिकारी किसी भी स्तर का क्यों न हो उसे किसी भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार या प्रताड़ित करने का अधिकार नहीं है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी दायरे में जो भी कार्यवाही संभव होगी वह की जायेगी।

मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जहां भी विकास कार्य होंगे उनका स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से निरंतर संवाद किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घंटाघर से कचहरी पुल और जीपीओ रोड व रेलवे रोड पर स्मार्ट रोड़ का कार्य काफी पूरा हो चुका है, वहां बेहतर विद्युत व्यवस्था, हरित पट्टी, सर्विस रोड़, पार्किंग प्लेस और पैदल चलने के लिए स्थान दिया गया है। एक-दो महीने में हम यह तीनों स्मार्ट रोड़ जनता को समर्पित कर देंगे।

अतिक्रमण के संबंध में उन्होंने कहा कि हम लोगों से प्रार्थना करेंगे कि वे सड़कों, नालों एवं फुटपाथ से स्वयं अपना स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए शहर के लोग उनकी बात मानेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी गरीब आदमी पर कुठाराघात न हो इसके लिए किसी गरीब की ठेली हटाने से पहले उसे स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जब चलेगा तो सबके लिए समान रुप से चलेगा। उसमें कोई पक्षपात नहीं किया जायेगा।

बस स्टैंड के सम्बंध में मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह समस्या काफी पुरानी है और शहर की जनसंख्या के साथ बसों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि तीन चार स्थान चिन्हित किये गए हैं, परिवहन मंत्री जी से भी बात की गयी है अगले एक वर्ष में उम्मीद है कि शहर को एक स्थायी और सभी सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड उपलब्ध करा दिया जायेगा। जलभराव के सम्बंध में उन्होंने कहा कि नालों की लगातार सफाई करायी जा रही है। हमारा प्रयास यह है कि शहर जलभराव से मुक्त रहे। लेकिन इसके लिए लोगों को भी नालों को खुला छोड़ना होगा तथा जिन तालाबों पर कब्जे किये गए है उनसे कब्जे हटाने होंगे। उन्होंने कहा कि निगम में शामिल 32 गांवों में बिजली, पानी, शौचालय और सफाई की व्यवस्था कराकर उन्हें मुख्यधारा में लाया जायेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय