Saturday, May 18, 2024

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर कलयुगी मां ने पुत्र को चाय में जहर देकर मौत की नींद सुलाया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
  • हरेंद्र मलिक सपा 49%, 13894 votes
    13894 votes 49%
    13894 votes - 49% of all votes
  • संजीव बालियान बीजेपी 43%, 12401 vote
    12401 vote 43%
    12401 vote - 43% of all votes
  • दारा सिंह प्रजापति बसपा 6%, 1612 votes
    1612 votes 6%
    1612 votes - 6% of all votes
  • कोई अन्य 2%, 681 vote
    681 vote 2%
    681 vote - 2% of all votes
Total Votes: 28588
April 16, 2024

मथुरा। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटे को चाय में जहर दे दिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस छानबीन करने में जुटी है।

थाना हाईवे क्षेत्र की दिल्ली वाली बाउंड्री स्थित मनीष पुरम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय कलुआ पुत्र इशाक को विगत दिवस उसी की मां रिहाना ने सुबह की चाय में जहर दे दिया। बेहोशी की हालत में कलुआ को देख परिजनों ने उसे आनन फानन में शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां केडी अस्पताल से जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की मां रिहाना के बेलदारी का कार्य करने के दौरान उस्फार निवासी एक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। उसके अवैध संबंध में बाधा बनने पर पहले अपने पति को तंत्र-मंत्र की क्रिया से पागल कर दिया था और अब अपने बेटे को चाय में जहर देकर मार दिया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय