Tuesday, May 13, 2025

अधिकारियों को जानकारी दिए बिना दबिश डालने पर कंकरखेडा एसओ निलंबित

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को बिना अधिकारियों की जानकारी के दबिश डालना महंगा पड़ गया। मामला एसएसपी विपिन ताड़ा तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी कंकरखेडा जितेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि थाना कंकरखेडा प्रभारी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें एसएसपी को मिल रही थी। थाना प्रभारी ने अधिकारियों को जानकारी दिए बिना एक दबिश दी थी।

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कोलकाता में रैली, वैश्विक समुदाय से हस्तक्षेप की मांग

 

मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को एसएसपी ने लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी ने बिना पुलिस अधिकारियों को जानकारी दिए दबिश  दी थी। थाना प्रभारी फिलहाल दो दिन से छुट्टी पर चल रहे हैं।

 

बिजली बकाया वसूलने गयी टीम को ग्रामीणों ने पीटा, जेई ने भी डंडे से की पिटाई, 3 कर्मचारी घायल

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाने पर कुछ दिन सैन्य अधिकारी की पत्नी ने ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद थाना प्रभारी ने सैन्य अधिकारी से सांठगाठ कर ली। दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस भेज कर महिला पक्ष के घर दबिश डलवाई थी। जिसकी शिकायत महिला पक्ष ने भाजपा के पूर्व विधायक से की थी।

 

मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका की समिति क्यों नहीं हुई गठित, सांसद ने डीएम को लिखी चिट्ठी, पालिका में मचा हड़कंप

 

भाजपा के पूर्व विधायक ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसमें थाना प्रभारी दोषी पाए गए। एसएसपी ने दोषी पाए जाने के बाद थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ काफी समय से पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच रही थी। थाना प्रभारी पर एक्शन हुआ तो वो दो दिन की छुट्टी पर चल रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय