Monday, May 19, 2025

मेरठ में सूरजकुंड में लगे तिरंगे के अपमान पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

मेरठ। मेरठ शहर के सूरज कुंड पार्क में लगे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ‌‍ 24 घंटे में सूरजकुंड पार्क में नया झंडा लगाने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने कहा कि 24 घंटे में सूरजकुंड पार्क में नया झंडा नहीं लगा तो नगर निगम अफसरों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 

बिजली बकाया वसूलने गयी टीम को ग्रामीणों ने पीटा, जेई ने भी डंडे से की पिटाई, 3 कर्मचारी घायल

 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारी राष्ट्रीज ध्वज का खुलेआम अपमान हो रहा है और अधिकारी आंखे मूंदे बैठे है। उन्होने प्रशासन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग करते हुए नया तिरंगा ध्वज लगाने की मांग की। स्थानीय मीडया से बातचीत में अंकित चौधरी ने बताया कि सूरज कुंड में कई वर्षों से पोल पर तिरंगा झंडा लगा हुआ है।

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कोलकाता में रैली, वैश्विक समुदाय से हस्तक्षेप की मांग

 

गुरूवार को वह भी नीचे गिर गया। भाजपा नेता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के लिए इससे ज्यादा अपमान की बात क्या होगी कि राष्ट्रीय ध्वज कचरे में पड़ा था। आस-पास के लोगों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में सूरजकुंड पार्क में नया झंडा नहीं लगाया गया तो जिलाधिकारी आवास पर जाकर तिंरगा बदलने की मांग की जाएगी। यही नहीं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भी की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय