Wednesday, July 3, 2024

शामली में कपिल देव अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, डीएम ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

शामली-जनपद में आज 74 वें गणतन्त्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने  74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद शामली रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर शहीदों को नमन किया।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट भवन पर प्रातः निर्धारित समय 8:30 बजे ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरान्त उपस्थित सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संकल्प दिलाया कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पन्थ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके
समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक राजनीतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठाथा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मसमर्पित करते हैं।
कलेक्ट्रेट के सभागार में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस राष्ट्रीय पर्व का हम सभी भारतवासियों के लिए विशेष महत्त्व है।उन्होंने कहा कि आज के दिन 26 जनवरी,1950 को संविधान लागू हुआ था जिसके अन्तर्गत हमें बराबर रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद देश को आजादी दिलाई उनको हमेशा याद रखें।उन्होंने कहा कि कितने दृढ़ संकल्प के बाद देश को आजादी मिली नई पीढ़ी को उसके बारे में बताएं और परिवार के सभी लोगों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाये।
जिला अधिकारी ने कहा कि जनपद शामली छोटा जनपद जनपद जरूर है परंतु सभी की मेहनत से देश और प्रदेश में जनपद का नाम रोशन हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी शामली विशु राजा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने उदगार व्यक्त किए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी, नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट/तहसील के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अजय बाबू शर्मा ने किया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा संस्था की तरफ से उपलब्ध कराए गए ऊनी कंबल एवं कपड़ों का लाभार्थी का वितरण किया।इस दौरान डॉ रीतिनाथ शुक्ला,डॉक्टर नीलम शुक्ला मौजूद रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय