Thursday, April 17, 2025

भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खाप चौधरी दिल्ली रवाना

शामली। कुश्ती खिलाडियां को समर्थन देने एवं भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले से खाप चौधरियों के अलावा सैकडों की संख्या में भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली के रवाना हुए। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने कुश्ती खिलाडियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।

दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाडियों को भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन चल रहा है। गत चार दिन पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर के सौरम में खाप चैधरियों की महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें खाप चैधरियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाडियों के यौन शोषण के विरोध में चल रहे धरने प्रदर्शन में अपना समर्थन देने की घोषणा की गई। रविवार को सवेरे विभिन्न खापों के चैधरियों व भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ट्रेन व अपने निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उन्होने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की है। इस अवसर पर गठवाला खाप के थाम्बेदार बाबा श्याम सिंह, बाबा महिपाल, बत्तीसा खाप के चैधरी बाबा शौकेन्द्र, कालखांडे खाप के चैधरी बाबा संजय कालखंडे, निर्वाल खाप के चैधरी राजबीर सिंह मुंडेट, बेनिवाल खाप के चैधरी अमित बेनिवाल, भाकियू जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक, देवराज पहलवान, जगबीर सिंह, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय