Tuesday, April 29, 2025

छोटे सिलेंडर से रूम पार्टनर की हत्या कर कमरे में लाश छोड़कर फरार

गाज़ियाबाद। जिले में हत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब विजय नगर इलाके में रूम पार्टनर ने अपने साथ रहने वाले युवक से झगड़ा होने के बाद उसकी छोटे सिलेंडर से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में बंदकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विजयनगर की अंबेडकर कालोनी में शुभम और प्रेम नामक युवक किराए पर रहते हैं। मकान मालिक मनीष ने बताया कि शुभम और प्रेम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच का मामला होने के कारण उन्होंने कोई बीच बचाव नहीं किया। देर शाम जब उनका बेटा शुभम से पैसे मांगने गया तो दरवाजा बंद था। इस पर बेटे ने पिता मनीष को बुलाया। दरवाजा तोड़कर जब अंदर गए तो शुभम का शव पड़ा था और दीवार पर खून के छींटे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा ब्यौरा लिया। पास में खाना बनाने का छोटा सिलेंडर रक्खा हुआ था। मृतक शुभम बनारस का रहने वाला है। रूम पार्टनर प्रेम की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक के घर घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय