Saturday, March 29, 2025

नरेश टिकैत की घोषणा, 21 फरवरी को होगा डीएम का घेराव, 20 मार्च को चलो दिल्ली !

मुजफ़्फरनगर। किसानों की राजधानी सिसौली में आज भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन सिसौली किसान भवन में किया गया। पंचायत का मुख्य उद्देश्य पिछले 1 महीने से लेकर अब तक संगठन की कार्यशैली, राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 13 दिन चले आंदोलन व 10 फरवरी में हुई महापंचायत, आने वाले समय में संगठन के तत्वाधान में होने वाले आंदोलन, पंचायत व कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सुझाव व समाधान हेतु विचार-विमर्श रहा।

पंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने घोषणा की कि आगामी 21 फरवरी को प्रदेश स्तर पर समस्त जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम किसान समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने 20  मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत हेतु सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक किसानों के साथ दिल्ली पहुंचने के लिए आह्वान किया। इन घोषणाओं के अतिरिक्त चौधरी टिकैत ने सभी

कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के अनुरूप कार्य करने व एक सूत्र में बंधकर संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया गया।

पंचायत में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, लाठियान खाप के चौधरी विरेंद्र सिंह, अहलावत खाप से मदन पाल सिंह, चौधरी गौरव टिकैत, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, बिजनौर जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी, शामली जिला अध्यक्ष कलेंद्र सिंह, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, महिला विंग पूर्व जिलाध्यक्ष सोनिया सैनी, महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव, जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह, उदयवीर सिंह, सरदार अमीर सिंह, जिला मेरठ प्रभारी अशोक घटायन आदि ने अपने अपने वक्तव्य रखें। संचालन विजेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर ने किया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय