Sunday, April 27, 2025

संविधान विवाद पर बोले कानून मंत्री मेघवाल, सांसदों को दी गई संविधान की मूल प्रति

नई दिल्ली। सांसदों को दी गई संविधान की कॉपी में सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) और सोशलिस्ट (समाजवादी) शब्दों को हटाने के विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि सांसदों को संविधान की मूल प्रति दी गई है जिसमें ये दोनों शब्द नहीं थे।

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को नई संसद में जाने के समय सभी सांसदों को एक विशेष किट गिफ्ट के तौर पर दिया गया था जिसमें संविधान की कॉपी भी थी।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेन ने यह आरोप लगाया कि सरकार ने बड़ी ही चालाकी से संविधान की कॉपी में से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द को हटा दिया है। विपक्षी आरोपों को खारिज करते हुए सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि सांसदों को संविधान की उस मूल प्रति की कॉपी दी गई है जिसे संविधान सभा ने स्वीकार किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय