Sunday, February 23, 2025

सहारनपुर में भैंस चोरी में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने भैंस चोरी में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब रहे कि 16 अगस्त 2023 को नफीस उर्फ काला पुत्र शरीफ निवासी हरोडा थाना गागलहेडी ने अज्ञात चोरों द्वारा उसकी भैंस चोरी कर ले जाने के संबंध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम ने भैंस चोरी के 02 वांछित अभियुक्त शादाब पुत्र मौ. हनीफ व सलमान पुत्र चाँद निवासीगण ग्राम सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ को खजूरी कट के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्तांे के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तांे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मंे उपनिरीक्षक रोबिल्स कुमार, कृष्णवीर सिंह, हैड कांस्टेबल जोगेन्द्र, कांस्टेबल पालेन्द्र शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय