Monday, May 19, 2025

देवबंद में आकाशीय बिजली गिरी, एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देवबंद । देवबंद क्षेत्र में तेज गर्जन के साथ हो रही बारिश के दौरान गांव कुरडी में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कोल्हू पर काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुरडी निवासी 26 वर्षीय रजनीश पुत्र दल सिंह गांव में ही स्थित गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब दो-ढाई बजे तेज़ गर्जन और चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उक्त मजदूर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे आनन-फानन वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय