Sunday, April 28, 2024

मेरठ में सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें, विधायक अमित और अतुल ने डाला वोट

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में नगर निकाय चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। लेकिन कई बूथों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें आई हैं। मतदान को लेकर लोगों में सुबह से उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
कैंट विधायक अमित और सरधना विधायक अतुल ने डाला वोट।

मेरठ कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल और सरधना से सपा के विधायक अतुल प्रधान ने अपना वोट डाला। अतुल प्रधान के साथ उनकी पत्नी सपा से मेयर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान ने वोट डाला। दोनों ने कहा कि इस बार सपा भारी मतों से मेयर सीट जीतेगी। वहीं कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भाजपा की भारी मतों से जीत की बात कही।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ के आरजी कालेज में वोट डालने पहुंची गीतांजलि ने बताया कि उनको कहीं बाहर जाना था। इसलिए सबसे पहले उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। उन्होंने कहा पहले वोट बाद में कोई दूसरा काम।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पहले पहले मतदान बाद में दूसरा काम। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार भारी से भारी संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा भाजपा की जीत को सुनिश्चित है। लेकिन इस बार प्रचंड जीत से भाजपा को जितवाए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय