Sunday, May 19, 2024

जन्मदिन पर मिले स्नेह और संदेशों से देश सेवा की शक्ति मिलती है: मुर्मू

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके जन्मदिन पर देशवासियों की ओर से मिले बधाई तथा शुभकामना संदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे उन्हें देश सेवा की और अधिक शक्ति मिलती है।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा जानी मानी हस्तियों और आम लोगों ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राष्ट्रपति ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “ आज मेरे जन्मदिन पर देशवासियों की ओर से मिले स्नेहपूर्ण बधाई और शुभकामना संदेशों से मुझे अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। स्नेह की यह अभिव्यक्ति मुझे देश की सेवा करने की और अधिक शक्ति प्रदान करती है। मैं उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे अपनी शुभकामनाएं भेजीं।”

श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उन्होंने आज अपने दिन की शुरूआत भगवान जगन्नाथ की प्रार्थना के साथ की। उन्होंने कहा , “ आज के दिन का आरम्भ मैंने सभी के कल्याण हेतु भगवान जगन्नाथ की प्रार्थना के साथ किया। बाद में, मैंने राष्ट्रपति भवन में कल्याण केंद्र और नई दिल्ली में ही अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों के साथ समय बिताया। देवतुल्य भोले बच्चों से मिलकर और उनसे बातचीत करके मुझे बहुत खुशी और संतुष्टि का अनुभव हुआ।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय