Saturday, April 26, 2025

नोएडा में माफिया सिंह राज भाटी का भतीज रवि रामपुरिया गिरफ्तार

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 पुलिस और नोएडा की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चिन्हित माफिया सिंह राज भाटी के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके पास से पुलिस ने एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो कार व असलहा भी बरामद किया है।

 

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस और स्वाट टीम ने कुख्यात बदमाश रवि रामपुरिया उर्फ रवि भाटी उर्फ रविंद्र भाटी पुत्र बलराज निवासी ग्राम रामपुर माजरा थाना दनकौर को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए के इनाम घोषित था।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया कि यह शासन द्वारा चिन्हित माफिया सिंह राज भाटी का सगा भतीजा है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने इमलिया गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। यह संगीन अपराध को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा था।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सिंघराज भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है जो निरंतर संगठित अपराध में लिप्त है। जो गैंग बनाकर अवैध उगाही करना, रंगदारी मांगना व अवैध रूप से निर्माण कार्यों के ठेके लेना आदि गतिविधियों में सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि इसके गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय