Monday, April 28, 2025

कल गाजियाबाद में होगा महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ समारोह, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य होंगे शामिल

गाजियाबाद। 5 अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में कश्यप निषाद संगठन द्वारा महाकुंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में हो रहा है।

मंत्री कपिल देव ने काली नदी पुल से पीनना बाईपास तक स्वीकृति कराई, गांधी कॉलोनी से भोपा रोड तक की सड़क भी बनेगी

[irp cats=”24”]

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, कई अन्य विशिष्ट अतिथि और जनप्रतिनिधि भी समारोह में भाग लेंगे।

मुजफ्फरनगर में सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से भी कश्यप-निषाद समाज के पदाधिकारी एवं संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं।

कार्यक्रम संयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि समारोह स्थल पर हजारों लोगों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए एक विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी, पंखों और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह बीते कई वर्षों से यह आयोजन करते आ रहे हैं। इसका उद्देश्य न केवल महर्षि कश्यप को स्मरण करना है, बल्कि उनके दिखाए आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करना भी है।

यह भव्य आयोजन 5 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित, सामाजिक संगठनों और समाज के प्रबुद्धजनों की विशेष उपस्थिति रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय