Monday, April 28, 2025

डासना बनेगा सनातन धर्म की ऊर्जा का केंद्र – यति नरसिंहानंद गिरी करेंगे शिव परिवार की स्थापना

गाजियाबाद। डासना स्थित शिवशक्ति धाम में आगामी 16 अप्रैल 2025 से 6 मई 2025 तक 21 दिवसीय शिवशक्ति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना और सनातन धर्म की रक्षा बताया गया है। महोत्सव की भव्यता में चार चाँद लगाने हेतु इस दौरान धातु से निर्मित शिव परिवार की स्थापना भी की जाएगी।

[irp cats=”24”]

इस आयोजन की जानकारी शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने दी। उन्होंने डॉ. उदिता त्यागी के साथ एक वीडियो जारी कर बताया कि यह महायज्ञ बगलामुखी जयंती (5 मई) तक लगातार 21 दिनों तक चलेगा।

मुजफ्फरनगर में सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा अब केवल महादेव और महाकाली के हाथों में है। अब वही हमें और हमारे धर्म को बचा सकते हैं। उनकी कृपा से ही हमें सद्बुद्धि प्राप्त हो सकती है।”

मंत्री कपिल देव ने काली नदी पुल से पीनना बाईपास तक स्वीकृति कराई, गांधी कॉलोनी से भोपा रोड तक की सड़क भी बनेगी

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि महोत्सव के अंतिम दिन 6 मई 2025 को एक विशेष शास्त्रार्थ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मौलाना मदनी, तौकीर रजा सहित 1500 से अधिक इस्लामिक धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस शास्त्रार्थ का उद्देश्य संवाद के माध्यम से धर्म, राष्ट्र और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना होगा।

डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि यह महोत्सव नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति और सनातन संस्कृति का संगम होगा। उन्होंने युवाओं से इस महायज्ञ में भाग लेने और सनातन संस्कृति से जुड़ने की अपील की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय