Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में मधुमक्खियों के हमले से बचकर भागते समय राजमिस्त्री की हुई मौत 

सहारनपुर (मुजफ्फराबाद)। खेतों की तरफ घूमने गए मुजफ्फराबाद निवासी राजमिस्त्री की मधुमक्खियों के हमले से बचकर भागते समय मौत हो गई। मुजफ्फराबाद निवासी सोनी कश्यप (32) पुत्र बिंटू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

वह किसी काम से खेतों में जा रहा था। रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए सोनी तेजी से दौड़ा।

पुलिस चौकी के पास खेत में जाकर गिर पड़ा, जिसके बाद उठ नहीं सका। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुआल जलाकर धुएं से मधुमक्खियों को भगाकर मिस्त्री को बचाने की हर संभव कोशिश की। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चार बेटियां और पत्नी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय