Friday, April 25, 2025

आज बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं से तापमान में कमी

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समय से पहले आ रही गर्मी के बीच मौसम बदल रहा है। दिन भर आसमान साफ होने से धूप का असर तेज हो रहा है। एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है।

आज सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो तीन दिन तक तापमान 30 डिग्री से नीचे रहने के आसार है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहेगा। पहाड़ों पर बदल रहे मौसम से वेस्ट यूपी में भी तापमान में गिरावट के आसार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय