Tuesday, April 29, 2025

राजस्थान में महावीर जयंती पर अब तीन अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जारी हुआ आदेश

जयपुर। राजस्थान में अब तीन अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पूर्व में चार अप्रैल 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसमें अब संशोधन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर दिए है। सामान्य प्रशासन विभाग के ग्रुप-6 द्वारा जारी आदेश के अनुसार चार अप्रैल 2023 को संपूर्ण राज्य में कार्य दिवस रहेगा।

राज्य सरकार ने पहले महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 4 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। लेकिन, अब इसमें संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश जारी कर दिए गए है।

पिछले साल सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2023 का कैलेंडर गहलोत सरकार ने जारी किया था। इसके अनुसार 29 सार्वजनिक अवकाश और 21 ऐच्छिक अवकाश होंगे। कर्मचारियों को 21 ऐच्छिक अवकाश में से 2 अवकाश लेने की ही सुविधा मिलेगी।

[irp cats=”24”]

इस कैलेंडर के तहत 9 बार ऐसा मौका आएगा जब सोमवार या शुक्रवार का अवकाश है। जिससे सरकारी कर्मियों को एक साथ 2 – 3 दिन का अवकाश मिलेगा। ख़ास बात यह है कि होली पर तीन तो दीपावली पर एक दिन का अवकाश मिलेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय