Sunday, April 27, 2025

मेरठ से आप को लगा झटका, ऋचा सिंह रालोद में हुई शामिल,दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता

मेरठ। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की पूर्व मेयर प्रत्याशी ऋचा सिंह ने आप छोड़कर रालोद में शामिल हो गईं।

 

आपको बता दें कि मेरठ में आम आदमी पार्टी की पूर्व मेयर प्रत्याशी ऋचा सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दे दिया है। झाडू छोड़कर उन्होंने नल थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। दिल्ली में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात कर ऋचा सिंह ने आरएलडी ज्वाइन कर ली
वहीं ऋचा सिंह का कहना है कि महिलाओं और किसानों के लिए कुछ करना चाहती हूं और आरएलडी इसके लिए बड़ा मंच हैं।

[irp cats=”24”]

 

किसान और महिलाओं के मुद्दे पर ऋचा सिंह ने आरएलडी ज्वाइन करने के लिए हां कर दी और दिल्ली में जयंत चौधरी से मुलाकात कर आरएलडी ज्वाइन कर ली। आरएलडी महिला विंग में जल्द उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने के घोषणा कर दी जाएगी। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत का कहना है ऋचा सिंह का स्वागत है, आरएलडी का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय