Wednesday, April 23, 2025

लोबिन व चंपाई समेत कई विधायक पहुंचे दिल्ली, राजनीतिक चर्चा तेज

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में बड़े राजनीतिक ड्रामा की तैयारी चल रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम समेत कई विधायकों के दिल्ली जाने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी दिल्ली गए हैं. मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है, चर्चा यह भी है कि दिल्ली में यह लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा झारखंड मुक्ति मोर्चा में बड़ी सेंधमारी की तैयारी में है. भाजपा की रणनीति यह भी है कि चुनाव के पहले ही वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को हटा दिया जाए और राष्ट्रपति शासन में विधानसभा चुनाव कराया जाए।

[irp cats=”24”]

वहीं जब इस मामले में लोबिन हेंब्रम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली जाने वाला हूं, मगर और कौन-कौन और जाएंगे यह मैं नहीं कह सकता। साथ ही चंपाई सोरेन के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। उन्होंने भाजपा में जाने की संभावनाओं के बारे में कहा कि सारी तस्वीर कल तक साफ हो जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय