Sunday, April 28, 2024

नोएडा में ससुरालियों ने कराया विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार, एक पाकिस्तानी शामिल !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने 4 लोगों को घर पर बुलाकर उसका गैंगरेप करवा दिया।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि छोलस गांव में ब्याही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के पास रहने वाले अफसर अली, गजनफार, सीमी तथा शहनाज ने ससुर, सास, जेठ और देवर आदि के कहने पर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते हैं तथा उन्होंने चारों लोगों को घर पर बुलाकर उसका बलात्कार करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि जिस महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है उसने पूर्व में एक आरोपी अफसर अली पर पहले भी आरोप लगाया था कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय