Monday, May 19, 2025

नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंट कर की हत्या, पति व सास-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

नोएडा । दहेज हत्या के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डिश केबल का टुकड़ा भी बरामद किया है। बीते शुक्रवार को महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी थी।
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के बिरौंडी गांव में ब्याही श्रीमती अंजू  की 3 दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया तो  रिपोर्ट में यह बात आई कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर महिला के पति प्रिंस पुत्र नंदकिशोर, ससुर नंदकिशोर पुत्र स्वर्गीय चेतराम तथा सासा श्रीमती सीमा सहित कई लोग खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज नंदकिशोर ,श्रीमती सीमा तथा प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय