Monday, March 10, 2025

गाजियाबाद में एक साल के बच्चे और भतीजी के साथ विवाहिता लापता

गाजियाबाद। मोदीनगर के चूनाभट्टी कॉलोनी से विवाहिता एक वर्षीय पुत्री और 12 वर्षीय भतीजी सहित लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

 

सुशील कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर उनकी पत्नी रंजना एक वर्षीय पुत्री व 12 साल की भतीजी के साथ खरीदारी करने बाजार गईं थीं, मगर लौटी नहीं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रंजना दस हजार रुपये और मोबाइल भी अपने साथ ले गई। विवाहिता का मोबाइल भी बंद आ रहा है।

 

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों ने आज विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करा दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय