Thursday, April 17, 2025

दिल्ली में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक दमकल कर्मी घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें एक दमकलकर्मी के घायल होने की खबर है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना रात 10.41 पर मिली।

अधिकारी ने कहा, कुल 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और गुरुवार सुबह 6.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया और अभी कूलिंग प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान डीएफएस का दमकलकर्मी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें :  सीएम रेखा गुप्ता और एलजी वीके सक्सेना ने किया वजीराबाद में यमुना की सफाई का निरीक्षण
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय