Wednesday, May 14, 2025

नैनीताल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, कई घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया जहां जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र उखल कांड में मैक्स वाहन खाई में गिर गया जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गये।

हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बाकी के पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में भी कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि नैनीताल शहर से करीब 80 किमी दूर पतलट सड़क मार्ग पर ये हादसा हुआ है। मैक्स वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। सभी मैक्स वाहन के साथ खाई में गिर गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है।

सीओ सिटी सुमित पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नजदीकी क्षेत्र खांसियों से पुलिस को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल स्थानीय लोग घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रहे हैं। अभीतक पांच लोगों के मरने की ही पुष्टि हुई है। गाड़ी में कौन लोग सवार थे, हादसे कैसे हुआ, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय