Sunday, May 11, 2025

मीरापुर उपचुनाव: ग्रामीणों ने लगाया वोट डालने से रोकने का आरोप, लोकतंत्र की हत्या का प्रदर्शन

 

 

मजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने से रोका गया है। इस मुद्दे पर ग्रामीणों ने प्रशासन और शासन पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

अनुप्रिया पटेल पुलिस पर भड़की, 2 घंटे में करो कार्यवाही, नहीं तो करूंगी योगी से शिकायत !

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी की और प्रशासन से इस घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय प्रशासन के इस मामले पर आगे की कार्रवाई करने की उम्मीद की जा रही है।

गाजियाबाद के शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, खबर मिली तो हिंदू युवा वाहिनी ने कर दिया हंगामा, भागे बराती

गांव के निवासी अरशद, अमजद, सावेज, रफीक, जकील, अहसान, अफसर, वसीम, सर्वर, हयात नबी, हसन अली, आरिफ, सलीम, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद इस्लाम, शावेज, फैसल, मौलाना खालिद, आमिर और ताहिर ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि प्रशासन ने जानबूझकर वोट डालने की प्रक्रिया को बाधित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय