Wednesday, April 2, 2025

मीरजापुर में मिट्टी के तेल से भरी चिमनी गिरने से जिन्दा जला अधेड़, मौत

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुडी गांव में शुक्रवार की रात मिट्टी के तेल से भरी चिमनी ऊपर गिरने से अधेड़ गम्भीर रूप से झुलस गया। मंडलीय चिकत्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुडी गांव निवासी बृजेश विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर (45) पुत्र सोमारू के ऊपर शुक्रवार की रात मिट्टी के तेल से भरी चिमनी गिर गई और उनका शरीर जल गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह जल रहे अधेड़ को आग से बचाया और तत्काल उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए।

 

गम्भीर रूप से जले अधेड़ का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय