Tuesday, October 22, 2024

संस्कृत में शपथ ग्रहण पर विधायक आर एस पठानिया को सम्मानित किया

जम्मू। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री देववाणी संस्कृत में शपथ ग्रहण आर एस पठानिया को श्रीनगर में सम्मानित किया। पाडर से सुनील शर्मा, बिलावर से सतीश शर्मा किश्तवाड़ से शगुन परिहार ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की।

महंत रोहित शास्त्री ने शपथ ग्रहण के प्रयास से हम धीरे-धीरे देववाणी संस्कृत के विकास की ओर अग्रसर हो सकते हैं। यह तरीका उत्तम है। जम्मू समूचे भारतवर्ष में मंदिरों के शहर के नाम से विख्यात है। यहाँ अनेक देवी-देवताओं के शक्तिपीठ स्थापित हैं | ऐसे में आवश्यकता है कि इन प्राचीन धरोहरों एवं साहित्य के संरक्षण का जिम्मा संस्कृतज्ञ अपने कन्धों पर वहन करें। ज्ञात रहे कि महंत रोहित शास्त्री ने “संस्कृत में शपथ” रूपी यह मुहिम पहले भी चलाई थी जिससे पार्षदों, कई डीडीसी सदस्यों, सरपंचों ने देववाणी संस्कृत में शपथ ग्रहण की थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर रामनगर से विधायक सुनील भारद्वाज, सुनील शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय