Tuesday, May 20, 2025

मां शाकुम्बरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी आनंदीबेन

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को यहां मां शाकुम्बरी देवी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।


कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने बुधवार को बताया कि श्रीमती पटेल 23990 छात्रों को प्रदान प्रदान करेंगी। इनमें 7459 छात्र, 16531 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमवार सर्वोच्च अंक प्राप्तकत्र्ता 63 छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 12 छात्र और 51 छात्राएं हैं।


प्रो. एचएस सिंह इस यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति हैं और एक साल पूर्व उनकी अगुवाई में ही पहला दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ था जिसमें राज्यपाल आनंद बेन पटेल ही शामिल हुई थीं।


कुलपति के मुताबिक मुख्य अतिथि डा. पंकज मित्तल, महासचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ होंगे, प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद रहेंगे। समारोह जनमंच गांधी पार्क में होगा। राज्यपाल आनंद बेन पटेल बुधवार शाम को सहारनपुर पहुंच जाएंगी और छह सितंबर को यहां से अमरोहा के लिए रवाना होंगी। उनका प्रवास सर्किट हाउस रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय