Sunday, May 18, 2025

चार बच्चों की मां ने पति को दिया तलाक, पति के भांजे से की कोर्ट मैरिज

मेरठ। चार बच्चों की मां ने अपने पति को तलाक देकर पति के भांजे से निकाह कर लिया। अब दूसरा पति भी विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा है। पति ने विवाहिता का दो माह का गर्भपात कराने के बाद पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया। तीनों तारीखों पर पति नहीं पहुंचा, जिसके बाद अब आरोपित पति पर केस दर्ज किया जाएगा।

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड निवासी युवती की शादी सोतीगंज निवासी युवक से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। पति का सरधना निवासी भांजा अक्सर सोतीगंज मामा से मिलने आता था। वहीं पर विवाहिता का पति के भांजे से प्रेम प्रसंग हो गया।

मामला पति और ससुरालियों को पता चला तो विवाद हो गया। पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। जिसके बाद तीन बच्चे पति के पास और एक बच्चा विवाहिता अपने मायके ले गई। महिला और प्रेमी भांजे के बीच मुलाकातों का दौर चलता रहा।

 

नवंबर-2022 में महिला ने प्रेमी भांजे से कोर्ट मैरिज की, फिर निकाह किया। युवक पत्नी को अपने घर सरधना ले गया। विवाहिता का आरोप है कि घरेलू बातों को लेकर अक्सर पति उसको पीटता। दो माह का गर्भपात भी करा दिया। उसके बाद घर से भगा दिया।

 

 

पीड़िता थाने पहुंचे और केस दर्ज की मांग की। पीड़िता ने कहा कि जिस प्रेमी की वजह से पति को तलाक दिया, अब उसने भी साथ छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि अभी फाइल नहीं मिली है। उसके बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय