Saturday, May 11, 2024

शामली कलेक्ट्रेट में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी डंडी दिखाकर सांसद ने किया रवाना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जनपद की कलेक्ट्रेट में आज जिलाधिकारी और कैराना सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। जहां उन्होंने कहा कि यह यात्रा जन-जन तक भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का है। और यह आने वाली 26 जनवरी तक यात्रा जारी रहेगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि मामला जनपद की कलेक्ट्रेट का है जहां पर आज जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और करना सांसद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के हेतु सभी को शपथ दिलाई। उसके बाद से जिलाधिकारी और प्रदीप चौधरी सांसद द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

 

इस मामले में बीजेपी कैराना लोक सभा सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज शुभारंभ किया गया। जिसको हरी झंडी दिखाकर जनपद शामली और सहारनपुर की कैराना लोकसभा सीट के प्रत्येक गांव तक संकल्प यात्रा की रैली जायेगी। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन तक उसे पहुंचने का काम करेगी। और कल्याणकारी योजनाओं को विकसित करने और देश को अग्रसर करने के लिए आम जनमानस का कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय