Wednesday, April 2, 2025

नगर निगम ने तीन दिन में की 9.50 करोड़ की वसूली, दिसंबर तक 100 करोड़ की वसूली का लक्ष्य

मेरठ। नगर निगम मालामाल हुआ है। नगर निगम ने दिवाली की छुटटी के दौरान भी अभियान चलाकर तीन दिन में आईआईएमटी कॉलेज सहित कई जगह से 9.50 करोड़ रुपये की वसूली की है। नगर निगम का गृहकर वसूली का कार्य अभी जारी है।

 

अधिकारियों का कहना कि नगर निगम ने गृहकर वसूली के लिए 100 करोड़ का लक्ष्य लेकर अभियान शुरू किया है। गृहकर को लेकर शहर में चल रहे विरोध के बावजूद नगर निगम ने दीपावली के अवसर पर 9.50 करोड़ रुपये की वसूली की है। जिस जीआईएस सर्वे में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते व्यापारियों और पार्षदों ने गृहकर पर प्रतिबंध लगा दिया था। निगम की बोर्ड बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गृहकर की वसूली होल्ड कर दी थी।

 

प्रमुख सचिव नगर विकास से लेकर मुख्यमंत्री तक गृहकर की वसूली न होने पर नाराजगी जताई थी। जिस पर नगर निगम अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए गृहकर वसूली के अभियान में तेजी के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई। निगम अधिकारियों की नींद टूटी तो तीन दिन में अवकाश पर निगम ने गृहकर वसूली के लिए बड़ा अभियान चलाया।

निगम अधिकारियों ने जीआईएस सर्वे का भौतिक सत्यापन शुरू किया है। जिसमें तमाम तरह की खामियां मिल रही हैं। निगम अधिकारियों का कहना कि जल्द जीआईएस सर्वे की सही जानकारी जताने के बाद दिसंबर अंत तक 100 करोड़ की वसूली करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय