Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर में बजरंग दल ने लड़की छेड़ने पर फ़ैज़ान को पीटा, पुलिस को सौंपा

 

 

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर एक मुस्लिम युवक को लड़की छेड़ने के शक में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बुरी तरह पीटा गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें पीटे गए युवक को दिखाया गया है। जानकारी के अनुसार, लड़की लगातार युवक के खिलाफ विरोध कर रही थी, क्योंकि आरोपी युवक उसे बार-बार कॉल और मेसेज करके परेशान कर रहा था।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड का है। जहां लड़की की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक को बुरी तरह से मारा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी 4 आरोपी फरार हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी युवक लड़की को बार-बार कॉल और मेसेज करके परेशान कर रहा था। जिसका लड़की लगातार विरोध कर रही थी। लड़की के इस विरोध को आरोपी युवक बर्दाश्त नहीं कर सका, जिससे वह और भी परेशान करने लगा।

इसके बाद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवक को पकड़कर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय