Saturday, October 5, 2024

मुज़फ्फरनगर- बीजेपी प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप का साकेत कालोनी में हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु  भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व उनके पति गौरव स्वरूप का साकेत कालोनी में अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ और पूर्ण समर्थन का वादा किया गया। साकेत कॉलोनी स्थित कलाल क्षत्रिय महासभा के मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल के निवास स्थान पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप तथा भाजपा नेता गौरव स्वरूप सहित अन्य भाजपा नेता पधारे।

यहां पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में  एक मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमे साकेत कॉलोनी के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मीटिंग में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने उपस्थित सभी लोगों से चुनाव जीतने के बाद सभी समस्याओं के निवारण का भरोसा दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की संयोजिका नीरज गौतम, देवेंद्र मलिक, धर्मपाल वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रजनीश गुप्ता, बृजमोहन शर्मा, राकेश पाल चंदेल, कपिल शर्मा, पुष्कल चौधरी, अनिल बत्रा, शुभम चंदेल, उमा चौधरी, सुनीता शर्मा, सविता राठी, संध्या तायल, अलंकार त्यागी, मधु शर्मा, सरिता रॉयल, गीता मित्तल, सुरेखा रॉयल आदि उपस्थित रहे।

तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पांचाल द्वारा कृष्ण कुमार रुहेला के साकेत कालोनी स्थित आवास पर आयोजित रुहेला समाज की बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में जगदीश पांचाल, कालूराम रुहेला, दयानंद रुहेला, कमल रुहेला, अंकुर रुहेला, रामकिशन रुहेला, सुभाष चन्द्र रुहेला, विनय राणा एडवोकेट, दीपक चौधरी एडवोकेट, हिमांशु गोयल,  लवली खुराना, सौरव मित्तल, पंडित अक्षय शर्मा, पंडित शिल्पीराज वत्स, अमन मित्तल मौजूद रहे।

इसके बाद अध्यक्ष पद हेतू भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने भाजपा नेता यशपाल पंवार के साकेत कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। उनके साथ गौरव स्वरूप, जगदीश पांचाल, विकास मुदगल, कुलदीप शर्मा, पिंटू त्यागी, भूपेन्द्र कुमार, प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनमोल जिन्दल, विनय राणा एडवोकेट, दीपक चौधरी एडवोकेट, हिमांशु गोयल  लवली खुराना, सौरव मित्तल, पंडित अक्षय शर्मा पंडित शिल्पी राज वत्स, अमन मित्तल, अनुराग राजवंश सहित वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित अनेकों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय