Tuesday, April 29, 2025

मुज़फ्फरनगर: शिवकुमार त्यागी बड़कली त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष निर्वाचित

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में त्यागी समाज की सबसे बड़ी संस्था त्यागी सभा भवन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गये है। आज सुबह से ही फ्रेंड्स कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन में मतदान प्रारंभ हो गया था, जिसमें लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

 

मुख्य मुकाबला शिवकुमार त्यागी बड़कली व मुकेश त्यागी में रहा, जिसमें देर शाम मतगणना के पश्चात चुनाव अधिकारी ने शिवकुमार त्यागी बड़कली को त्यागी सभा भवन फ्रेंडस कॉलोनी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया है। शिवकुमार त्यागी बड़कली 97 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने जीत के बाद सभी का आभार जताया।

[irp cats=”24”]

 

उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से हरिओम त्यागी घलौली ही त्यागी सभा के अध्यक्ष बनते आ रहे थे, जिनका चुनाव निर्विरोध होता आ रहा था, जिसको लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी कारण इस चुनाव हुए, जिसमें आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिवकुमार त्यागी बड़कली को जीत मिली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय