Sunday, May 12, 2024

नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख देने की घोषणा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चमोली। चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चमोली हादसे के मृतकों की सूची:-

1. उप निरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी पीपलकोटी
2. होमगार्ड मुकुंद राम एस/ओ श्यामदास, निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
3. होमगार्ड गोपाल एस/ओ माधव सिंह, निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
4. होमगार्ड सोबत लाल, निवासी ग्राम, पाडुली
5. सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल, निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
6. सुरेंद्र पुत्र विजय लाल, निवासी हरमानी, चमोली, उम्र उम्र 33
7. देवीलाल पुत्र असील दास, निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
8. योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह, निवासी हरमनी
9. सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी हरमनी, उम्र 38 वर्ष
10. विपिन पुत्र सोबत, निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
11. मनोज कुमार निवासी, हर्मनी, उम्र 38 वर्ष
12. सुखदेव पुत्र एलम दास, ग्राम रंगतोली चमोली, उम्र 33 वर्ष
13. प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल, निवासी हरमनी
14. दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल, निवासी हरमनी, उम्र 33
15. महेंद्र लाल निवासी, हरमनी, उम्र 48 वर्ष
16. गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी, हरमनी, उम्र 27 वर्ष

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय