Friday, July 26, 2024

शताब्दीनगर तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत, अंतिम चरण में है काम

मेरठ। पहली रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत मेरठ शहर के भीतर भी मार्च तक दस्तक देने को तैयार है। शताब्दीनगर स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। फरवरी अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद मार्च में भूड़बराल (मेरठ साउथ) तक नमो भारत को दौड़ाने के साथ ही भूड़बराल से शाताब्दी नगर तक ट्रेन का ट्रायल शुरू करने की योजना है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नमो भारत के मेरठ सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम डिपो तक कॉरिडोर की लंबाई 23 किलोमीटर है। इसमें 18 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है। बाकी हिस्सा अंडरग्राउंड है। 18 किलोमीटर के एलिवेटेड सेक्शन में से 11 किमी में वायडक्ट निर्माण पूर्ण हो चुका है। बाकी सात किमी के हिस्से में वायडक्ट निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां वायडक्ट निर्माण में तेजी के लिए एनसीआरटीसी ने 10 तारिणी (लॉन्चिंग गैंट्री) स्थापित की हैं।

 

वहीं, इसके अतिरिक्त दो और तारिणी स्थापित होंगी। काम में तेजी लाने के लिए एनसीआरटीसी वायडक्ट निर्माण के लिए प्री-कास्ट सेगमेंट्स का प्रयोग कर रही है, जिन्हें तारिणी की मदद से लॉन्च करके वायडक्ट निर्माण किया जा रहा है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मेरठवासियों की सुविधा के लिए यहां आरआरटीएस के चार और मेरठ मेट्रो के लिए 13 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है और ये सभी स्टेशन जल्द अपने वास्तविक स्वरूप में दिखाई देंगे। इनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन होंगे। इस पर आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय