Monday, April 28, 2025

नरेश टिकैत ने भाजपा और आरएलडी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा : किसानों के साथ हुई बर्बरता से भाजपा समेत जयंत की भी हुई किरकिरी

मुजफ्फरनगर। जिले में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि किसानों की बात सुनकर सरकार को समाधान करना चाहिए।

 

[irp cats=”24”]

जितना पैसा कील ठोकने और किसानों को रोकने में खर्च कर रही है, उतना उनके समाधान के लिए करना चाहिए।
नरेश टिकैत ने भाजपा और आरएलडी पर निशाना साधते हुए कहा कि जयंत के लिए भाजपा में जाना सही नहीं है।
इसके बुरे परिणाम होंगे। भलाई इसी में है कि जयंत सिंह को वापसी कर लेनी चाहिए।

 

 

भारतीत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि किसानों का 13 महीने का आंदोलन पहले भी हुआ था, फिर से इसकी नौबत आ गई। सरकार को सबक लेना चाहिए। बैठकर बात करनी चाहिए और किसानों की समस्याओं को दूर करना चाहिए क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव भी सर पर है। अब धींगामस्ती नहीं चलेगी। पूरे भारत का किसान एकजुट है। कोई पहले पहुंच गया कोई दो दिन बाद पहुंचेगा।

 

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से सारे मसले का हल नहीं होता। किसानों के बहुत मुद्दे है। आवाज तो उठानी पड़ेगी।
जयंत सिंह के भाजपा जाने से हम खुश नहीं है। उन्हें अब भी वापसी कर लेनी चाहिए। इसका नतीजा ठीक नहीं निकलेगा। किसानों के आंदोलन से सरकार की भी किरकिरी हो गई और जयंत चौधरी की भी हो गई। पंजाब के किसानों के साथ बर्बरता से अब लोगो का नजरिया बदल रहा।

 

 

13 महीने का आंदोलन पहले भी हुआ था, फिर इसकी नौबत आ गई। सरकार को सबक लेना चाहिए। बैठकर बात करनी चाहिए और किसानों की समस्याओं को दूर करना चाहिए क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव भी सर पर है। अब धींगामस्ती नहीं चलेगी। पूरे भारत का किसान एकजुट है। कोई पहले पहुंच गया कोई दो दिन बाद पहुंचेगा।

 

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से सारे मसले का हल नहीं होता। किसानों के बहुत मुद्दे है। आवाज तो उठानी पड़ेगी।
जयंत सिंह के भाजपा जाने से हम खुश नहीं है। उन्हें अब भी वापसी कर लेनी चाहिए। इसका नतीजा ठीक नहीं निकलेगा। किसानों के आंदोलन से सरकार की भी किरकिरी हो गई और जयंत चौधरी की भी हो गई। पंजाब के किसानों के साथ बर्बरता से अब लोगो का नजरिया बदल रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय