Thursday, April 24, 2025

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीतीं, कांग्रेस के खाते में आई 6 सीट, BJP को मिली 29 सीटें, AAP का भी खुला खाता

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। जम्मू-कश्मीर के 90 विधानसभा सीटों में से गठबंधन को कुल 48 सीटें मिली हैं। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर जीती है।

 

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा कर दी है कि उमर जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। ये चुनाव परिणाम 2019 में आर्टिकल 370 के निरस्त होने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

[irp cats=”24”]

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय