Friday, May 9, 2025

राज्यसभा के उपचुनावों में राजग को 11 सीटें मिली, कांग्रेस के हिस्से एक सीट आई

नयी दिल्ली- राज्यसभा के लिए हुए उपचुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) को 11 सीटों पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस के हिस्से केवल एक सीट आयी है।

उपचुनावों में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विजयी उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नौ , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(अजीत पवार गुट) और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के एक-एक उम्मीदवार शामिल है।

राजस्थान से रवनीत सिंह सिद्धू , हरियाणा से किरण चौधरी , मध्य प्रदेश से जार्ज कूरियन , बिहार से मनन कुमार मिश्रा,असम से रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास ,महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल , ओडिशा से ममता मोहंता ,त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य (सभी भाजपा) , महाराष्ट्र से नितिन पाटिल (राकांपा-अजीत पवार गुट), बिहार से उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोकमोर्चा) और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी(कांग्रेस) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय